BIS लिस्टिंग में आया नज़र Redmi का सस्ता स्मार्टफोन Redmi A3,भारत में जल्द होगा लॉन्च

Redmi भारत में अपना नया A सीरीज स्मार्टफोन Redmi A3 जल्द ही लॉन्च करने वाली है।


ख़ास बातें

*लिस्टिंग में फोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

*Redmi A3 को BIS सर्टिफिकेशन पर स्पॉट किया गया है।

*मॉडल नम्बर 23129RN51H मेंशन किया गया है।

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Redmi भारत में अपना नया A सीरीज स्मार्टफोन Redmi A3 जल्द ही लॉन्च करने वाली है। फोन को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) वेबसाइट की लिस्टिंग में देखा गया है। इससे पहले भी यह फ़ोन कई और सर्टिफेकेशन प्लेटफॉर्म पर देखा जा चुका है। देखने वाली बात ये है कि फोन को Poco नाम से लिस्ट किया गया है जिसका मतलब है कि यह फ़ोन भारत में रिब्रांडेड होकर आ सकता है। आइए आज इस लेख मे जानते हैं कैसा होगा नया रेडमी स्मार्टफोन। 

रेडमी का ये फ़ोन Redmi A3 भारत में लॉन्च के लिए तैयार है।ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स(BIS) सर्टिफिकेशन पर Redmi A3 को स्पॉट किया गया है जिसका मॉडल नम्बर 23129RN51H मेंशन किया गया है। TMKTECH ने लिस्टिंग के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X(Twitter) पर शेयर किए हैं। लिस्टिंग में फोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन रेड़मी कम्पनी इसे एंट्री लेवल स्मार्टफोन के तौर पर पेश कर सकती है। क्योंकि इससे पहले आया स्मार्टफोन Redmi A2 भी बजट स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया गया था। जिसके स्पेसिफिकेशंस से आगामी रेडमी फोन के फीचर्स का अंदाजा भी लगाया जा सकता है।


 Redmi A2 Features 

 Redmi A2 में 6.52 इंच डिस्प्ले मिलता है जिसमें 720x1600 पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया गया है। इसमें 400 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। स्मार्टफोन में MediaTek Helio G36 SoC दिया गया है। स्मार्टफोन में 2GB और 4GB रैम का ऑप्शन दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 8 MP का AI डुअल कैमरा रियर साइड में दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन 5 MP कैमरा के साथ आता है। 

Redmi A2 में 5,000 mAh की बड़ी बैटरी है जिसके साथ 10W चार्जिंग का सपोर्ट है। स्मार्टफोन Android 12 (Go Edition) के साथ आता है। रेडमी कंपनी ने इसके साथ 2 साल का सिक्योरिटी अपडेट्स देने की बात कही है। इसके अलावा इसमें 3.5mm का हेडफोन जैक भी मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल SIM 4G का सपोर्ट मिलता है WiFi, Bluetooth 5.0, GPS, BeiDou ,और Glonass सपोर्ट भी है। 

Previous Post Next Post